द फॉलोअप डेस्क
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले सीबीआई की जांच जारी है। इसी मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तीसरी नोटिस के बाद भी तेजस्वी सीबीआई के पूछताछ में शामिल नहीं हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पहले समन जारी कर तेजस्वी को 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वो नहीं गए। उसके बाद सीबीआई ने उन्हें 11 मार्च को बुलाया तो भी तेजस्वी पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर मंगलवार को कार्यलय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि तेजस्वी तीसरी नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। बता दें कि इसी मामले में आज लालू,राबड़ी और मीसा भारती दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे।

लालू,राबड़ी और मीसा पेशी आज
लालू,राबड़ी और मीसा भारती दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे। इस दौरान वो अपने पक्ष रखेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के मुताबिक आज लालू इस पूरे मामले में अपनी दलील रखेंगे। इसके साथ ही वो ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी तरफ से जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया गया होगा तो उनकी जमानत बरकरार रहेगी। इसके अलावा हेल्थ के ग्राउंड पर भी वे जमानत को जारी रखने की मांग कर सकते हैं।

क्या है मामला
लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT