पटना:
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार (Central Minister) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर CBI के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि जिस तरह से लालू यादव (Lalu Yadav) और उनके परिवार पर CBI ने चार्जशीट दाखिल की है यह सब कुछ BJP के लोग करवा रहे हैं।

BJP की सत्ता जाने का दर्द अभी तक काम नहीं हुआ
तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब पूछा कि आप के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह वारंटी है और खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग क्या कह रहे हैं हमें नहीं पता लेकिन यह कोर्ट का मामला है। साथ ही कहा कि न्यायालय ने क्या आदेश दिया है क्या हुआ है इन सब मामलों से हमें कुछ नहीं कहना है। बीजेपी के लोग ऐसे ही कुछ भी बोल रहे हैं। सत्ता जाने का दर्द अभी तक कम नहीं हुआ है,इसलिए ऐसे बोलते रहते हैं। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ के दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नहीं जाने पर पत्रकारों ने तेजस्वी से पत्रकार ने पूछा कि क्या उनके नहीं जाने का कारण पार्टी से कारण नाराजगी है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नाराज होने की जानकारी मुझे नहीं है अगर ऐसी कुछ बात है तो वह मुझे जरूर बताते।
RJD के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने गए दिल्ली
बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। बैठक रविवार यानी कल होनी है। जिसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राजद के कई विधायक और मंत्री दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

लालू यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गौरतलब है कि CBI ने RJD सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। नौकरी के बदले जमीन लेने वाले घोटाले में यह चार्जशीट दाखिल किया गया है। राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है। जिसेक बाद राजद नेताओं की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है। सीबीआई की एफआईआर में पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और हेमा के अलावे 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। कुल 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।