logo

बेगूसराय पीड़िता के परिजन से मिले तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह फेल

TEJSVI.jpg

बेगूसराय/पटना
बेगूसराय के पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना को "वीभत्स, अमानवीय और शर्मनाक" बताते हुए राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इसमें 5 लोग शामिल है। तेजस्वी ने कहा कि मेरी एसपी साहब से बात हुई है, एक अपराधी अभी भी फरार है। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनें हैं, तब से राज्य में अपराध बेतहाशा बढ़ी है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। 

 

 

अपराधी खुला घूम रहे हैं, जबकि निर्दोशों को गोली मारा जा रहा
तेजस्वी ने इस दौरान सरकार को निशाना बनाते हुए आगे कहा कि बिहार में ऐसा कोई भी दिन नहीं है, जिस दिन छेड़खानी, दुष्कर्म औऱ बलात्कार की घटना सामने न आती हो। बिहार के लोग भय में जी रहे हैं। कभी भी कोई भी घटना हो सकती है। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी बोला। कहा कि बिहार में अपराधी खुला घूम रहे हैं, जबकि निर्दोशों को गोली मारा जा रहा है। तेजस्वी यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के मुताबिक, 11 जून की रात कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाया और सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला तब और सनसनीखेज हो गया जब इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पीड़िता के शरीर से कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाले जाने की जानकारी दी। इस खुलासे के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। विपक्ष भी लगातार मामले को लेकर सरकार को घेरना शुरू किया। इसी मामले में तेजस्वी यादव आज पीड़िता के परिजन से मिले, जहां उनकी मुलाकात मीडियाकर्मियों से हुई। तेजस्वी ने सरकार से निष्पक्ष जांच और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Tags - Tejashwi Yadav Begusarai gangrape case Begusarai victim family