logo

केंद्र ने पैसा नहीं दिया, अब शिलापट्ट पर नाम लिखाने को नीतीश सेतु का उद्घाटन कर रहे PM- तेजस्वी यादव

केंद्र ने पैसा नहीं दिया, अब शिलापट्ट पर नाम लिखाने को नीतीश सेतु का उद्घाटन कर रहे PM- तेजस्वी यादव

पटना:

प्रधानमंत्री कल (21 नवंबर) को बिहार आएंगे। वह वैशाली में गंगा नदी पर 6 लेन पुल नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, वह इस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री केवल शिलापट्ट पर अपना नाम लिखवाने के लिए पुल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री इस पुल का दोबारा उद्घाटन करने आ रहे हैं। उन्होंने तंजात्मक लहजे में कहा कि केंद्र ने इस परियोजना के लिए एक भी पैसा नहीं दिया और अब केवल शिलापट्ट पर नाम लिखाने के लिए पीएम आ रहे हैं। 

 

सेतु के निर्माण में केंद्र सरकार का योगदान नहीं
तेजस्वी यादव ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पुल का उद्घाटन कर चुके हैं। पुल बीते 17 महीने से चालू है और बीते डेढ़ साल में पुल पर लाखों वाहनों की आवाजाही हो चुकी है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल बनाने में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है, लेकिन शिलापट्ट पर नाम लिखाने के लालच में प्रधानमंत्री चालू पुल का दोबारा उद्घाटन करने आ रहे हैं। गौरतलब है कि आरजेडी ने पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखने पर भी आपत्ति जताई है।

 

पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर जताई आपत्ति
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के मुताबिक इस पुल का नाम या तो स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर रखा जाना था या फिर सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के नाम पर। तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल भी गुरु महाराज की जन्मस्थली के पास ही स्थित है। 

परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश ना करे केंद्र
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से तंजात्मक लहजे में कहा कि केंद्र सरकार को इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री को बिना वजह खुद का महिमामंडन करने से बचना चाहिए। केंद्र का इस सेतु के निर्माण में कोई योगदान नहीं है। वहीं, पुल का नाम नीतीश सेतु रखने के फैसले की आलोचना के जवाब में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी प्रधानमंत्री रहते अपने पैतृक गांव में अपने नाम का स्कूल खोल चुकी हैं।

परमाणु परीक्षण के बाद लालू यादव ने ही संसद में प्रस्ताव रखा था कि उक्त परीक्षण स्थल का नामकरण एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए। 

Tags - Narendra ModiTejaswi YadavRJDNitish SetuBihar News