logo

अजब-गजब : रात में देखा सीरियल..मन में की कल्पना, सुबह मुराद हो गई पूरी,जानें! क्या है माजरा

tejpratap2.jpg

पटना:
आपने रात के एक सीरियल देखा.. और अपने दिमाग में... उससे जुड़ी कोई कल्पना की। सुबह आप जागे और आपने देखा कि आपके आंखों के सामने आपकी कल्पना वाली चीज मौजूद हो। आमूमन ऐसा नहीं होता है लेकिन ऐसा हुआ है। वो भी बिहार राज्य के एक मंत्री के साथ। सोच में न पड़े! ये वहीं मंत्री है जो आए दिन सुर्खियों में रहते है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। जी हां... ये मंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के बड़े लाल और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव(Tejpratap Yadav) हैं। तेजप्रताप अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियां में रहते है। इन दिनों एक बार मंत्री जी खूब चर्चा में है। तेजप्रताप का कहना है कि उन्होंने एक बड़ा चमत्कार देखा है। ऐसा चमत्कार उन्होंने अपने अभी तक के जीवन में नहीं देखा था। मंत्री जी इन दिनों साईबाबा को याद कर रहे है। उनका कहना है कि उन्होंने बीती रात साईं बाबा सीरियल देखकर बाबा से भभूत मांगी थी। और सुबह वो भभूत उनके ऑफिस की टेबल पर पड़ी थी।

ऑफिस की टेबल पर मिली भभूत
तेजप्रताप आए दिन अपने धार्मिक यात्रा और भक्ति को लेकर चर्चा में रहते है। इन दिनों तेजप्रताप साईबाबा की भक्ति में लीन है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने साईं बाबा सीरियल देखकर साईबाबा को याद कर रहे थे। और सुबह आर्शिवाद स्वरूप उन्हें बाबा की भभूत उनके ऑफिस की टेबल पर मिली। तेजप्रताप यादव ने भभूत के दो पैकेट को दिखाते हुए कहा कि यह चमत्कार है। सिरडी बाबा, भगवान कृष्ण और महादेव की कृपा है। उनके परिवार को आशीर्वाद स्वरूप यह मिला है। उनके पिता लालू प्रसाद और उनकी मां राबड़ी देवी भी शिरडी जा चुके हैं। तेजप्रताप यादव ने बताया कि वे शिरडी साईं ट्रस्ट के वे मेंबर हैं और लालू प्रसाद भी मेंबर हैं।

साईबाबा के साथ-साथ भगवान कृष्ण और शिव के बड़े भक्त
बता दें कि तेजप्रताप यादव साईबाबा के साथ-साथ भगवान कृष्ण और शिव के बड़े भक्त है। बीते दिनों जन्माष्टमी के मौके पर तेजप्रताप यादव का अनोखा रूप देखने को मिला था । पूजा-पाठ और कृष्ण की भक्ति में आस्था रखने वाले तेजप्रताप ने अपने पटना स्थित आवास में धूमधाम से पूजा पाठ किया था। कृष्ण का गेटअप धारण कर रखा था। रंगीन कुर्ता-पायजामा पहने तेजप्रताप यादव ने कृष्ण की तरह पगड़ी में मोर पंख और बांसुरी लगा रखी थी और उनका मेकअप भी बिल्कुल श्री कृष्ण की तरह था। उन्होंने आंखों में काजल भी लगा रखा था। साथ ही माथे पर तिलक भी लगाया हुआ था।