logo

शादी के बाद ससुराल में दो दिन भी नहीं टिकी दुल्हन, खिड़की से हुई फरार, पति ने थाने में दी शिकायत

bhagodi_dulhan.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित मुजफ्फरपुर से शादी के तीसरे दिन बाद ही एक नवविवाहिता के खिड़की से कूदकर भाग जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी नवविवाहिता के पति ने अहियापुर थाने में दी। जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता सीतामढ़ी स्थित रून्नीसैदपुर के ननौरा गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि, 26 जनवरी को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन 28 जनवरी को उसका पति शहर से बाहर काम पर निकल गया था।

दरअसल, पत्नी के भागने की खबर, पति की मां ने उसे फोन पर दी, कि उसकी पत्नी खिड़की से भाग गई। बताते चलें कि, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से 57 हजार रुपये और मां के सोने-चांदी का जेवरात भी अपने साथ ले गई है। बहरहाल, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, इसी थाने में एक ऑटो चालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का भी मामला दर्ज हुआ है, जिसका रिपोर्ट उसकी पत्नी रीता देवी ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags - Muzaffarpur news bride absconded newly married woman fled wedding third day incident window escape Ahiyapur police station husband complaint Sitamarhi Runni Saidpur Nanaura village Bihar marriage case cash and jewellery theft allegation 57 thou