logo

कांवरियों को लेकर बाबा धाम से लौट रही बस पेड़ से टकराई, 40 श्रद्धालु घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबा बैद्यनाथ धाम से जल चढ़ाकर लौट रहे एक कांवरियों के जत्थे का बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बस शेखपुरा जिले के बगहिया गांव के पास ओवरटेक के करने चक्कर में एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार 40 से भी अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि यह जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम से लौटकर राजगीर कुंड स्नान के लिए जा रहे थे। 
घटना की जानकारी मिलते ही कुसुंभा थाना पुलिस, डायल 112 मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुँचाया। जहां अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने इलाज शुरू किया गया। घटना के बाद लोग में अफरा तफरी मच गई। यातायात थानाध्यक्ष SK शाह ने बताया कि हादसा उस दौरान हुआ जब एक पिकअप वाहन ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिससे बस के चालक ने अपन नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। 
मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल गोपालगंज माझागढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया और शेख परसा गांव से हैं। वहीं अस्पताल प्रबन्धक ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है। फ़िलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news baba dham baba dham news bus accident news road accident news Kanwariyas devotees accident