logo

बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे लोगों की मोतीहारी पुल के नीचे गिरी कार, एक की मौत 2 घायल

car_accident.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के नोनीहाट-बासुकीनाथ पथ पर सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां रविवार सुबह अनियंत्रित कार पुल के नीचे मोतीहारी नदी में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे
जानकारी के अनुसार कार पर सवार लोग बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के रहने वाले है। सभी बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान नोनीहाट-बास्किनाथ पथ की ओर से गुजरने के दौरान कार की रफ्तार काफी अधिक थी। जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी। इससे मौके पर यह व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर है।


 परिजनों को दी गई जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जरमुंडी थाना प्रभारी दिन दयानंद शाह ने बताया कि यह सभी रजौन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बासुकीनाथ जा रहे थे। गाड़ी में जो मोबाइल मिला है उसके आधार पर हमने उनके परिजनों को सूचना दे दिए हैं। परिजन पहुंचने वाले हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT