द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आज NDA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है, जिसका असर बिहार में साफ़ देखा जा रहा है। यह बंदी सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक रखा गया है। हालांकि NDA ने कहा है कि ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से रखे गया है। जहां आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो अपनी दुकानें बंद रखें और घरों में ही रहें। ताकि राजद-कांग्रेस को यह दिखाया जा सके कि इन्होंने ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया बल्कि यह 140 करोड़ लोगों का अपमान है।.jpeg)
आपको बता दें कि हाल ही में हुए राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के बिठौली चौक के मंच से कांग्रेस के एक समर्थक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद NDA के नेताओं और समर्थकों ने इसकी काफी निंदा की थी। और बिहार कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। और इसके बाद बीजेपी की महिला मोर्चा ने बिहार बंद रखने का ऐलान कर दिया था।