logo

BSSC पेपर लीक : पहले पाली की परीक्षा रद्द, 45 दिनों के अंदर फिर से होगा एग्जाम

BSSC_building.jpg

पटना:
BSSC तृतीय स्नातक (BSSC 3rd Graduate) की परीक्षा की पहले पाली की परीक्षा रद्द कर दी है। इसके साथ ही कहा गया है कि 45 दिनों के अंदर फिर से एग्जाम होगा। बता दें कि BSSC तृतीय स्नातक परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल (More than lakh candidates join) हुए थे। पहली पाली शुरू होते ही पेपर बाहर गया था। बता दें कि यह वैकेंसी 8 साल बाद आई थी। इससे पहले 2014 में यह परीक्षा हुई थी।


सोमवार को छात्र नेता ने की थी मीटिंग
सोमवार को छात्र नेता दिलीप कुमार ने पटना कॉलेज में छात्रों के साथ मीटिंग की थी। साथ ही उन्होंने छात्रों के साथ सड़क मार्च भी किया। छात्रों के साथ मीटिंग के बाद तय किया गया कि 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर इसको लेकर मुहिम चलायी जाएगी और 4 जनवरी को पूरे बिहार के अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।


सही ढंग से जांच जारी
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी रविवार को बयान सामने आया था। सीएम ने कहा था कि BSSC पेपर लीक के बारे में जैसे ही हमें जानकारी मिली हमने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में पूरे तौर पर इसकी जांच करने को आदेश दिया है। सभी पहलुओं की ठीक ढंग से जांच की जा रही है। बता दें कि BSSC तृतीय स्नातक की परीक्षा 23 दिसंबर को ली गई थी। पेपर कैंडिडेट्स के पास एग्जाम सेंटर पर बैठते ही बाहर आ गया। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम कर रही है।