logo

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, कहा- 2016 से अब तक जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

nitish2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का तांडव जारी है। मोतिहारी जिले में अब तक जहरीली शराब से 33 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। यह पहली बार नहीं है जब बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। अब इस मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी पहल की है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 2016 से लेकर अब तक जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं सीएम के इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। सियासी गलियारों से निकल रही जानकारी के अनुसार यह सीएम का मिशन 2024 का एजेंडा बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम के एक बयान की भी खूब चर्चा हो रही है इस बयान में सीएम नीतीश ने कहा था कि जो शराब पिएगा,वह मरेगा।


4-4 लाख मुआवजा 
नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए यह गलत बात है। मगर फिर भी हम लोग उनके परिवार का मदद करेंगे। जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिवार को सीएम रिलीफ फंड से 4-4 लाख मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा 2016 से अभी तक जहरीली शराब के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। 2016 से सभी जिलों में जितनी भी मौतें हुई है उसका आंकड़ा तैयार करें। उसी हिसाब से मुआवजा बांटा जाएगा।


कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
मोतिहारी में हो रही मौतों पर नीतीश कुमार ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। मैने मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी है। बिहार में सभी देख रहे हैं कितनी सक्रियता है। हर तरह से जांच हो रही है। फिर भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को भी गलत काम नहीं करना चाहिए। सभी को इसे समझना चाहिए। किसी को नुकसान होता है तो उसको देखा न जाता है। हमलोग तो किसी का नुकसान हो जाता है तो सब चीज को न देखते हैं।' बता दें कि बढ़ते मौत के मामलों को देखते हुए मेडिकल की एक टीम मोतिहारी में कैंप कर रही है। हालांकि अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT