logo

पटना : हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, 20 लाख में कराया था बुक

helicopter_dulha.jpg

पटना:
देश के अधिकांश हिस्सों में शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है।भारत में शादियों का क्रेज किसी उत्सव-त्योहार से कम नहीं होता। लोग जीवन भर इस दिन के लिए पाई-पाई जोड़ते हैं जिससे वो बच्चों की शादी में अपनी हसरत पूरी कर सकें। वहीं कई लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए कई अनोखे काम करते हैं। जिसके कारण उनकी शादी चर्चा का विषय बन जाती है और लंबे समय तक लोगों को याद रह जाती है। ऐसा ही एक आनोखी शादी बिहार की राजधानी पटना में भी हुई है। जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए घोड़ा, गाड़ी से नहीं बल्कि उड़न खटोले से पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर से पहुंचे इस दूल्हें को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।


पिता का सपना किया पूरा
हेलिकॉप्टर से शादी करने पहुंचा यह दूल्हा पेश से डॉक्टर है।जिसका नाम प्रभात कुमार है। मजेदार बात यह है कि ये दुल्हा अपने पिता के अरमान को पूरा करने के लिए दिल्ली से 20 लाख रुपये में 24 घंटे के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया। डॉक्टर प्रभात ने बताया कि मेरे पिता का सपना था कि हेलिकॉप्टर से मैं उनको अपनी बारात में लेकर जाउं। लेकिन शादी से पहले ही पिता की मृत्यु हो गई और उनका सपना अधूरा रह गया। इसी सपने को साकार करने के लिए हेलिकॉप्टर से अपनी मां और बहन को लेकर बारात में पहुंचा और अपनी दुल्हनिया को विदा कराकर ले गया। पिता के सपनों को साकार करने के लिए डॉक्टर पुत्र ने अपने घर  परसा बाजार के सुमेरी टोला से हेलिकॉप्टर उड़वाया। 


हेलिकॉप्टर से बारात आई तो पूरे इलाके में हमारा नाम हुआ
बारात फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी के रहने वाले श्याम बिहारी के घर पहुंची। उनकी पुत्री कुमारी निशी से शादी के लिए जब उड़न खटोला से दूल्हे राजा उतरे तो आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। दूल्हे के उड़नखटोला को देखने के बाद लड़कीवालों ने कहा कि हमारा सीना भी चौड़ा हो गया क्योंकि हमारी बेटी का जीवन साथी हेलिकॉप्टर से बारात लेकर आए। दूल्हे की मां उर्मिला देवी भी इस दौरान पति को याद कर भावुक हो उठीं। उन्होंने आंखों से निकल रहे आंसुओं को पोछते हुए कहा कि हमारे पति का जो सपना था आज मेरे बेटे ने पूरा किय।. दुल्हन कुमारी निशी के पिता श्याम बिहारी यादव का कहना है कि हमारे दामाद ने हमारा सम्मान और बढ़ा दिया और हेलिकॉप्टर से बारात लाये तो पूरे इलाके में हमारा नाम हुआ।