logo

BIHAR : व्यवहार न्यायालय में शराब पीकर पहुंचा दरोगा, फिर हुआ ये....

sarab2.jpg

गया:
शराबबंदी वाले बिहार (Bihar with liquor ban) से आए दिन शराब तस्करी,आमलोगों का शराब पीकर हंगामा जैसी खबरें आपको पढ़ने को मिल ही जाती होगी। आपको यह भी पढ़ने को मिलता होता कि पुलिस राज्य में शराबबंदी को लेकर सख्ती से पेश आ रही है। लेकिन अब तो दरोगा जी शराब के नशे में कोर्ट तक पहुंच रहे हैं। ताजा जानकारी बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाने में तैनात दरोगा की है। जो शुक्रवार में शराब के नशे में व्यवहार न्यायालय शेरघाटी (Civil Court Sherghati) पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और कर्मियों से अभद्र बाते भी कही। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। मामला SSP हरप्रीत कौर (SSP Harpreet Kaur) तक पहुंच गया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया (Inspector suspended) है।


मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने किया दरोगा को गिरफ्तार
अधिवक्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि शेरघाटी थाने में तैनात दारोगा पवन कुमार मिश्रा किसी केस की डायरी में लेकर कोर्ट लेकर आए थे। वहीं कार्यलय कर्मियों का कहना है कि उन्होंने कार्यलय में हंगामा किया और लोगों से बुरा व्यवहार किया। इस बात को लेकर कर्मियों ने व्यवहार न्यायालय के मजिस्ट्रेट से शिकायत की,जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने किया निलंबित
वहीं, इस संबंध में डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि नशे की हालत में दारोगा पवन कुमार मिश्रा को व्यवहार न्यायालय से हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद मामले की जांच की गयी। जांच के बाद उनके विरुद्ध आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित दारोगा को जेल भेजा जायेगा। इसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को भी दे दी गयी है। वहीं, डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी हरप्रीत कौर ने आरोपित दारोगा पवन कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।

पिछले 8 महीने से शेरघाटी थाने में पदस्थापित
बता दें कि आरोपित दरोगा पिछले 8 महीने से शेरघाटी थाने में पदस्थापित है। इस मामले को लेकर शेरघाटी थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह, आमस थानाध्यक्ष अरविंद किशोर आदि पुलिस पदाधिकारी कोर्ट में पहुंच कर जायजा लेते नजर आये।