logo

इस शहर से शुरू होगा तेजस्वी के कार्यकर्ता संवाद का अंतिम चरण, ये है पूरा शेड्यूल

tejaswi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए "कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद" कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर, उनकी समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को जानने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक तेजस्वी यादव इस संवाद यात्रा के 9 चरण पूरे कर चुके हैं। अब वे इसके 10वें और अंतिम चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं।नालंदा से शुरू होगा अंतिम चरण
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ता तेजस्वी के कार्यकर्ता संवाद के अंतिम चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से होगा। यह कार्यक्रम 19 फरवरी को नालंदा और बिहार शरीफ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तेजस्वी 20 फरवरी को नवादा और 21 फरवरी को पटना, पटना महानगर और बाढ़ जिले में संवाद यात्रा का आयोजन करेंगे।

इस कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। 

समस्तीपुर से हुई थी शुरूआत
जानकारी हो कि तेजस्वी यादव ने इस कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से की थी, जो कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि है। यह संवाद यात्रा 10 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और इसका समापन 21 फरवरी 2025 को पटना में होगा।

Tags - Tejashwi Yadav Party Worker Meeting Program Nalanda Schedule Bihar News Latest News Breaking News