द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में सीपीआई-माले के विधायक सत्यदेव राम नामांकन करने पहुंचे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।.jpeg)
बता दें कि सत्यदेव राम वर्तमान में दरौली विधानसभा सीट से विधायक हैं। और इस बार सीपीआई-माले के द्वारा जारी किये गए पहले लिस्ट में सत्यदेव राम का भी नाम शामिल है। जिसके बाद वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे, जहां से उन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। .jpg)
इस मामले को लेकर सत्यदेव राम ने मीडिया से बताया कि "दरौंदा रेल रोकने के मामले में यह केस दर्ज है। जो कि 20 साल पुराना मामला है। अगर ऐसी बात थी तो पहले से मुझे बताना चाहिए था, ताकि मैं बेल करा लेता। उन्होंने कहा कि जानबूझकर मेरे साथ ऐसा किया गया है। हालांकि इसके पहले भी हम जेल से चुनाव लड़ चुके हैं फिर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि ''मैं नामांकन करने आया था। अच्छे से मेरा नामांकन हो गया। इसके बाद पुलिस वाले कह रहे हैं कि आपको जेल जाना होगा। मुझे कुछ मालूम ही नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुझ पर पूर्व में दरौंदा में रेल रोकने का आरोप है।"
आपको बता दें कि, 2005 में दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति रेल रोको आंदोलन करने के मामले में रेलवे थाना कांड संख्या 36/2005 दर्ज किया गया था। इस मामले में सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने स्थायी वारंट भी जारी किया था। इसी जिसके आधार पर नगर थाना पुलिस ने समाहरणालय परिसर से विधायक सत्यदेव राम को अब गिरफ्तार किया है।