logo

पहली पत्नी को सौतन नागवार, विरोध किया तो पति ने ली जान; 2 साल के मासूम को भी मार डाला

sitamarhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सीतामढ़ी में सौतन का विरोध करना महिला पर भारी पर गया। इसकी कीमत उसे अपने जान से चुकानी पड़ी। जानकारी के अनुसार पत्नी पर अपनी सौतन का विरोध करना भारी पड़ गया। दरअसल, महिला के पति ने दो शादी की थी। पहली पत्नी को सौतन नागवार थी। वहीं पति का नई पत्नी का विरोध प्रसंद नहीं था। आए दिन उसके घर पर पारिवारिक विवाद होते थे। इन्हीं सबके बीच पति ने होली वाले दिन पहली पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का नाम अर्चना कुमारी है वहीं उसके बेटे आशिक कुमार है। वारदात को अंजाम के देने के बाद वह घर से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका की सास को हिरासत में पुलिस ने लिया है। 


आर्चना को जान से मारने की धमकी देता था राजेश
मामला सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाने के अंडहरा गांव का है। घटना को लेकर अर्चना की दादी ने बताया ने कुछ माह पूर्व राजेश पासवान पूर्वी चंपारण जिले शादी कर ली थी। आर्चना की सौतन को लेकर पति से रोज लड़ाई होने लगी। इस दौरान राजेश उसके साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने की धमकी देता था। इन सबके बीच आर्चना मायके चली गई। काफी समझाने के बाद वह 7 मार्च को वापस ससुराल लौटी थी। अब राजेश ने अर्चना और उसके 2 साल के बेटे की हत्या गला दबाकर कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


चाचा कर कराई प्राथमिकी दर्ज
चाचा रविंद्र पासवान का आरोप हैं कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद पति और अन्य लोग शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को घटना को जानकारी हो गई। जिसके बाद आरोपी पति अपने पिता और भाई के साथ मौके पर फरार हो गए। लेकिन पुलिस के हाथ मृतका की सास लग गई। वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। मृतका के चाचा ने पति राजेश पासवान, ससुर शंकर पासवान, भैंसुर सुशील पासवान और सास बच्ची देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - biharBihar news