गया:
बिहार के गया जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां आर्मी दौड़ की तैयारी (army preparation) कर रहे कुछ युवकों को सुबह ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिसके एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने युवक को उस वक्त कुचल दिया जब वो सेना में बहाली की तैयारी करने को रोज की तरह सुबह दौड़ने को निकला था। स्थानीय पुलिस (Bihar Police) को घटना की जानकारी के दी गई है।

क्या है पूरा मामला
गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत श्रीपुर के पास किया घटना है। मृतक युवक का पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। 27 वर्ष के मृत्युंजय कुमार के पिता राजेश महतो हैं जो ग्राम कोयरिया सिमरा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां दिन-रात श्रीपुर में नदी के किनारे बालू अवैध रूप से डंप किया जाता है और तेज रफ्तार में ट्रैक्टरों का आवागमन भी होता रहता है। बुधवार की सुबह को हर रोज की तरह युवक आर्मी दौड़ की तैयारी करने निकले थे,इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे बालू लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और मृत्युंजय इसकी चपेट में आ गया। वहीं मृत्युंजय की मौत हो जाने से घबराकर ड्राइवर भागने लगा इसी क्रम में अन्य तीन भी इसके चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला किया
ट्रैक्टर प्रेम बीघा के टुनटुन यादव का बताया जा रहा है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही उस पर हमला शुरू कर दिया। किसी प्रकार पुलिस कर्मी वहां से जान बचा कर भागे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उन्होंने केवल जांच होने की बात कही है।