द फॉलोअप डेस्क
बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटनी सामने आई है। यहां एक बाइक सवार युवक अपनी गाड़ी पर बैठे-बैठे ही जल गया। हादसा रविवार रात 10 बजे की है। और मामला एनएच 28 पर हुआ है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम संजीत कुमार है। जिसकी उम्र 26 वर्ष थी। युवक इस घटना में पूरी तरीके से जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के एक वीडियो सामने आया है। जो काफी डराने वाली है।

पेट्रोल लीक होने से हुई घटना
जानकारी के अनुसार बाइक में आग लगने से पहले वह मिनी ट्रक से टकराई थी। जिस कारण गाड़ी से पेट्रोल लीक होने लगा। और बाइक में आग लगी। हादसे की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पहले आग को बुझाया गया। फिर देर रात युवक के जले शव को सदर अस्पताल लाया गया। आज सुबह उसकी पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। वह गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता था। 4 मार्च को वह अपने काम से लौटा था। वहीं 5 मार्च को होली मनाने ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में उसकी जान गई।

परिजनों को दी गई जानकारी
घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत हो चुकी थी। हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की जानकारी पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT