logo

मुंगेर : डयूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने दिखाई बहादूरी,चलती ट्रेन- प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री का किया रेस्क्यू

mahila_police.jpg

मुंगेर:
बिहार के मुंगेर जिले की दो महिला सिपाहियों की बहादूरी की खूब चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन (Jamalpur Railway Station) से एक ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला सिपाही अंकिता कुमारी (Ankita Kumari) और सुमन लता मीणा (Suman Lata Meena) ने यात्री का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना की चर्चा जिले में हर ओर हो रही है। वहीं दोनों महिला सिपाहियों की जमकर तारीफ (Appreciation of women soldiers) हो रही है।


प्लेटफार्म संख्या 1 पर हुई घटना
 सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे महिला सिपाहियों ने यात्री की जान बचाई। मामला जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 का है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म 1 से ब्रह्मपुत्र मेल दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान विनोद शर्मा नाम के व्यक्ति जो मालदा से दिल्ली जा रहे थे। वो मंगेर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद नाश्ता का सामान लेने उतरे थे। ब्रह्मपुत्र में खुलते विनोद कोच में सवार होने लगे इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कोच के नीचे आ गए। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर तैनात महिला सिपाही अंकिता और लता मीणा दौड़ पड़ी और यात्री को नीचे से ऊपर खींचा। दोनों महिला सिपाही ने यात्री का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। ट्रेन को रोका गया। उसके बाद विनोद सवार हुए जान बचाने के लिए उन्होंने महिला सिपाहियों का आभार जताया।

महिला सिपाहियों की अपील-चलती ट्रेन में उतरना और चढ़ना नहीं चाहिए
प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों ने विनोद और महिला आरपीएफ कॉन्स्टेबल की सराहना करते दिखे। दोनों जांबाज महिला कांस्टेबल ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर ऐसी पहली घटना नहीं है। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दी और लापरवाही में लोग अपनी जान को ही जोखिम में डाल लेते हैं। आरपीएफ हमेशा यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। दोनों महिला पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि चलती ट्रेन में उतरना और चढ़ना नहीं चाहिए।