logo

BIHAR : जहरीली शराब से मौत के मुआवजे पर सीएम नीतीश ने कहा, ऐसे मामलों में.......

cm_nitish.jpg

पटना:

बिहार में इस समय सियासी घमासान मचा हुआ है। मामला जहरीली शराब से मौत (Death due to poisonous liquor) को लेकर है। इस मामले को BJP और JDU एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों एक दूसरे पर इस घटना का आरोप थोपने में लगे है। वहीं भाजपा की ओर से विधानसभा में मांग की गयी कि सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इस बात पर सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे मामले में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं (No provision for compensation in such case) है। सीएम ने अपने चैम्बर में विधायकों से बातचीत के दौरान ये बातें कही।

जो शराब पियेगा वो मरेगा

वहीं इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार मीडिया के सवालों पर कहा था कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। सबको अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। उनके इस बयान का बिहार विधानसभा में जमकर विरोध किया गया। BJP ने बेल में आकर जमकर हंगामा किया था। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं बुधवार को तो सीएम तू-तड़ाक पर पहुंच गए थे।


73 लोगों की मौत
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब 73 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। जानकारी के अनुसार अब भी कुछ लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार मृतकों के शरीर में फॉलिक एसिड बढ़ने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल हो जा रहे हैं। मौत से पूर्व सभी मृतकों का ब्लड प्रेशर लगातार बदलाव हो रहा है। मरीजों में बेचैनी, उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, आंखों से धुंधला दिखाई देने आदि की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।