द फॉलोअप डेस्क
बिहार के खगड़िया जिले में परिवार में हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना परबत्ता प्रखंड स्थित पीपरालतीफ पंचायत के करजनिया गांव की है। जहां आज की सुबह परिवार में हुए विवाद ने आत्महत्या का रूप ले लिया। मृतका की पहचान मड़ैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी मिथुन मुनी की पुत्री के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम जुली की अपनी बहन से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह रात में छत पर सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह परिवार वालों ने देखा कि जुली घर के पास ही स्थित एक बासा (मवेशी रखने की जगह) में टूटे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया की पुलिस अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मड़ैया ओपी अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को बुलाया गया। उसके बाद इस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए भेज दिया। हालांकि परिवार वालों के तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन फिर भी पुलिस अपनी तरफ से मामले की जांच में जुट गई है।