logo

पटना एयरपोर्ट पर बम की सूचना के बाद मची खलबली, जांच जारी

patna_airport2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट निर्देशक को किसी ने फोन कर बम की सूचना दी थी। इस फोन के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गया। एयरपोर्ट निर्देशक ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं एसएसपी ने भी इस घटना की पुष्टि की हैष फिलहाल बम की तलाशी की जा रही है।


बम की खोज जारी
बम निरोधक दस्ता एयरपोर्ट पर बम की खोज कर रही है। सभी यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर मौजूद सभी सामान की जांच जारी है। फिलहाल खबर लिखने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना सामने नहीं आई थी। बता दें कि बुधवार सुबह कॉल के माध्यम से पटना एयरपोर्ट पर बम की जानकारी दी गई। वहीं अब इसे लेकर प्रशासन की ओर से भी पुष्टि की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT