logo

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दर

nitish_elec.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार में बिजली के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस बात का ऐलान सीएम नीतीश कुमार ने सदन में किया है। विपक्ष के हंगामे के बाद सीएम ने कहा कि बिजली की दर नहीं बढ़ने देंगे। सरकार 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी देगी।


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा
मुख्यमंत्री ने बिजली के रेट पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र से भी महंगी बिजली बिहार को मिल रही है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी राज्यों को एक ही रेट पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए। बढ़ी हुई दरें कल 1 अप्रैल से ही लागू होनी थी। इसलिए हमने आज ही बिजली दर में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला कैबिनेट से कर लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT