logo

ट्रक में फ्रिज के जैसा कंटेनर बनाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने ऐसे किया जब्त

wwwee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में भले ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन इसके बावजूद राज्य में शराब की तस्करी थमने का नाम ही नहीं ले रही। बिहार पुलिस और उत्पाद की टीम भी लगातार इस पर नजर रखे हुए है। इसी दौरान पूर्णिया पुलिस ने एक बड़े विदेशी शराब का खेप जब्त किया है। तस्कर शराब को ट्रक के अंदर रेफ्रिजरेटर जैसा कंटेनर बनाकर रखे हुए था।
पूर्णिया SP ने बातचीत में कहा कि शराब असम से पूर्णिया के रास्ते दरभंगा में किसी बड़े तस्कर के यहां पहुंचाया जाना था, जिसकी गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वाहन चेकिंग के दौरान जलालगढ़ की पुलिस ने शराब के ट्रक को पकड़ा। ट्रक की जब जांच की गई तो उसमें लगभग 7300 लीटर विदेशी महंगी शराब मिली। जिसके बाद ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम ने बताया कि ट्रक में कई अन्य प्रदेशों के भी नंबर प्लेट रखे हुए थे। जिसका उपयोग वे अलग अलग प्रदेशों में नंबर बदलकर गाड़ी पार कराना था। SP ने बताया कि इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar breaking news liquor alcohol purnia purnia police smuggling