मोकामा/गोपालगंज:
बिहार के दो विधानसभा क्षेत्र में आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव (By-elections in two assembly constituencies on November 3) होने जा रहे है। खास बात यह है कि दोनों सीटों पर महिला उम्मीवार ही भारतीय जनता दल (BJP) एवं महागबंधन (Mahagathbandhan) का भविष्य तय करेंगी। बीजेपी ने दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम को जारी कर दिया है। BJP ने गोपालगंज से पार्टी ने कुसुम देवी (Kusum Devi) और मोकामा से सोनम देवी (Sonam Devi) को टिकट मिला है। वहीं महागबंधन की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है।

उपचुनाव का समीकरण पूरी तरह बदला
दो साल पहले सामान्य चुनाव की तुलना में इस उपचुनाव का समीकरण पूरी तरह बदला हुआ है। 2020 में बीजेपी के साथ जनता दल यूनाइटेड था अब जेडीयू और आरजेडी एक साथ हैं। अगर जेडीयू के प्रभाव के सभी वोट महागठबंधन को मिल गए तो बीजेपी के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। लेकिन उप चुनाव के दोनों क्षेत्रों की संरचना कुछ अलग है।

दो विधानसभा सीट पर उप-चुनाव
गौरतलब है कि बिहार में मोकामा विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक रहे अनंत सिंह के सजायाफ्ता घोषित होने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी, जिसके बाद मोकामा विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। वहीं गोपालगंज में प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री रहे सुभाष सिंह की बीमारी से मौत हो जाने के कारण सीट खाली हुई थी। बिहार के 2 विधानसभा सीटों में मोकामा (178) और गोपालगंज (101) पर विधानसभा का उपचुनाव होगा। दोनों सीटों पर भाजपा और महागठबंधन के उम्मीदवार ताल ठोकेंगे। दोनों खेमा दोनों सीटों पर जीत के लिए ताकत झोंकेगी। इस बीच चिराग पासवान की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।