logo

15 हजार छात्राओं ने बांधी राखी, बोले खान सर- अब हाथ नहीं उठ रहा

KHANCB.jpg

पटना 
देश के चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह बना है रक्षाबंधन का उनका खास आयोजन। हर साल की तरह इस बार भी हजारों छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी, लेकिन इस बार संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया — करीब 15,000 छात्राओं ने उन्हें भाई माना और राखी बांधी।
पहले यह आयोजन उनके कोचिंग सेंटर में होता था, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार कार्यक्रम पटना के एक मेमोरियल हॉल में किया गया। सुबह से शुरू हुए इस आयोजन में दोपहर तक लगातार छात्राएं राखी बांधती रहीं। इस दौरान उनकी कलाई पर राखियों का बड़ा गुच्छा नजर आया।


खुद खान सर भी इस दृश्य से अभिभूत नजर आए। मज़ाकिया अंदाज़ में उन्होंने माइक पर कहा, “डॉक्टर को बुलाओ, हाथ का खून रुक गया है।” आगे मुस्कराते हुए बोले, “अब तो हाथ भी नहीं उठ रहा है, 15 हजार से ज्यादा राखियां हो चुकी हैं।”
हर बहन के लिए बना खास दिन
खान सर की खुद की कोई बहन नहीं है, लेकिन वे अपनी छात्राओं को ही बहन मानते हैं। उनके लिए इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई — सभी के लिए 156 तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।
छात्राओं ने कहा कि वे खान सर को सिर्फ एक शिक्षक नहीं, बल्कि एक आदर्श भाई मानती हैं, जो न सिर्फ शिक्षा देते हैं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी रखते हैं। खान सर का यह आयोजन आज उन्हें उन गिने-चुने लोगों में शामिल करता है, जिनकी कलाई पर एक दिन में हजारों राखियां सजती हैं।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi