logo

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

BIHAR3212.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम छह बजे के बाद प्रचार का शोर समाप्त हो जाएगा।
पहले चरण की सभी सीटों पर छह नवंबर को मतदान होने है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त दिखाई दे रही है, नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा भी सील कर दी गई है। वहीं, हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
आपको बता दें कि पहले चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में होने वाले मतदान में 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें से 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news