logo

बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा मतदान

BIHAR3212.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में होने वाला चुनाव प्रचार का शोर आज शाम छह बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। 
दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर करीब 1302 प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। 
इन 1302 उम्मीदवारों में 1165 पुरुष उम्मीदवार और 136 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान होने के बाद 14 नवंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news