logo

बिहार : लखीसराय-जमुई सीमा पर ट्रक-ऑटो की टक्कर, परीक्षा देकर लौट रहे 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत

lakhi0120.jpg

लखीसराय 

बिहार के लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित नोनगढ़ चेकपोस्ट के समीप आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र शिवसेना इंजीनियरिंग कॉलेज, चंदौली में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रहे थे। मृतकों की पहचान समस्तीपुर के रहने वाले पंकज कुमार और सरोज कुमार तथा नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्रों में सिवान के अंकित गुप्ता और अजीत यादव शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।


सेमेस्टर परीक्षा के बाद घर लौट रहे थे छात्र
जानकारी के अनुसार, सभी छात्र अपनी सेमेस्टर परीक्षा पूरी होने के बाद घर लौटने के लिए लखीसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे वे जब सीएनजी ऑटो से स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे, तभी नोनगढ़ चेकपोस्ट के पास एक खड़े ट्रक में उनकी ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र बुरी तरह घायल हो गए।


ऑटो चालक फरार, मामला दर्ज
हादसे के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही तेतरहाट और जमुई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा।
शिवसेना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और अन्य कर्मचारी भी हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शोक व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update