logo

TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर आज फिर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, महिलाएं बेलन और थाली लेकर उतरेंगी सड़क पर 

TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर आज फिर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, महिलाएं बेलन और थाली लेकर उतरेंगी सड़क पर 

पटना/बिहार 
पटना में TRE-4 वैकेंसी की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर से अभ्यर्थी सड़क पर दिखेंगे। आज अभ्यर्थियों द्वारा BPSC कार्यालय का घेराव किया जाना है। कार्यालय घेराव से पहले ही छात्र नेत्री खुशबु पाठक को पुलिस हिरासत में ले ली है, इससे अभ्यर्थियों का गुस्सा और ज्यादा आक्रमक हो गया है। 

महिला अभ्यर्थी बेलन और थाली लेकर सड़क पर उतरेंगी
सुबह 11 बजे पटना कॉलेज परिसर से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए BPSC कार्यालय तक पहुंचकर उसका घेराव करेंगे। महिला अभ्यर्थी बेलन और थाली लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने वाली हैं। प्रशासन भी प्रदर्शन को देखते हुए अलर्ट मोड में है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जगह-जगह चौक चौराहों पर नाकेबंदी की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जब सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 8 मई के दिन नए शिक्षा मंत्री को पदभार मिला उस दिन भी अभ्यर्थी शांती मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने अभ्यर्थियों दौड़ा-दौड़ा कर पीटने, सिर फोड़ने और महिला अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप लगे थे। उसको लेकर राज्य की राजनीति गर्म रही।

लंबे समय से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया लंबित
अब एक बार फिर से छात्र नेत्री के हिरासत के बाद अभ्यर्थियों में गुस्सा और आक्रोश बढ़ गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित है और आयोग द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। लंबे समय से शिक्षक भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थी सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उधर मंगलवार को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पटना के कई शिक्षक प्रतिनिधियों और कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ASP, SDM समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा होती है और उसमें किसी शिक्षक की भूमिका सामने आती है, तो कड़ी कार्रवाई तय है।

Tags - TRE-4 vacancy protest TRE-4 candidates protest BPSC office gherao Patna protest today