logo

BIHAR : उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष, जताया मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार

jdu_jagadnand.jpg

पटना:
उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ही JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष (new state president) होंगे। शनिवार को हुए संगठनात्मक चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया।  उमेश कुशवाहा ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में JDU प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) भी मौजूद थे। उमेश कुशवाहा ने जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह (Janardan Singh) को नामांकन पत्र सौंपा। दो बजे दिन तक नामांकन करने की प्रक्रिया थी लेकिन किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। तभी साफ हो गया था कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वहीं रहेंगे।हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार यानि आज हुई। 


जताया मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार
इस मौके पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुझपर फिर से भरोसा और विश्वास करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी सबका साथ और सबका विकास चाहती है। पार्टी लगातार प्रदेश के समावेशी विकास एवं सभी लोगों की खुशहाली में लगी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की इच्छा थी कि मैं नामांकन करूं और उनका आशीर्वाद था। इस कारण मैंने नामांकन किया और निर्विरोध चुना गया हूं। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विचारों पर हमेशा काम करता रहूंगा।

कागजात की हो गई स्क्रूटनी 
उमेश कुशवाहा पिछले 22 महीने से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने बताया कि उमेश सिंह कुशवाहा के कागजात की स्क्रूटनी कर ली गई है। कहीं कोई त्रुटि नहीं है और न ही किसी दूसरे व्यक्ति ने नामांकन किया है। इसलिए उमेश सिंह कुशवाहा निर्विरोध जेडीयू प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हो गए हैं।