द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जहां चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान चाचा कमरे में घुसा और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बेगूसराय में एक 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़िता का चाचा है, पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डंडारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।