द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुंगेर में आज तड़के सुबह 2 बजे के करीब एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बालू लदा 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान को तोड़ते हुए पास के एक घर की दीवार से टकरा गई। इस घटना से घर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गर में सो रही महिला इस घटना से बाल बाल बच गई। टक्कर की आवाज से आस पास के लोग इकट्ठे हो गए।
सूचना के अनुसार हाइवा, तड़के 2 बजे सुबह जमुई की तरफ से आ रहा था। तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिससे यह घटना हुई। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों वहाँ से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की शिनाख्त करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि घर में रहने वाली महिला गरीब परिवार से है। और उसका इकलौता बेटा बाहर रहता है।