logo

BIHAR : बक्सर में अंतरराष्ट्रीय संत समागम का आयोजन, ये दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

buxar.jpg

बक्सर:
भगवान राम के कर्मस्थली बिहार के बक्सर स्नातक संस्कृत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज से अहिल्या स्थान में अंतरराष्ट्रीय संत समागम किया जाने वाले है। इस कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे है। इस समागम में भोजपुरी और हिंदी संगीत के कई बड़े-बड़े कलाकार भाग लेंगे। 8 नवंबर यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन का उद्घाटन विश्व के महासंत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 7 नवंबर को खेसारी लाल यादव, 8 को कैलाश खेर, 9 को अनुराधा पौडवाल, 10 को दिनेश लाल यादव निरहुआ, 11 को हंसराज रघुवंशी, 12 को मनोज तिवारी मृदुल और मैथिली ठाकुर, 13 को शारदा सिन्हा, 14 को पवन सिंह और देवी तथा 15 को रवि किशन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम में बड़े देश के बड़े संतों का आगमन भी होगा। जीयर स्वामी के मार्गदर्शन में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ पांच तरह के यज्ञ आयोजित होंगे। इसमें बड़े-बड़े संत भाग लेंगे लगभग 7 एकड़ में यहां 1 तरीके से टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में यज्ञ से लेकर संत समागम के दौरान होने वाले पवित्र और तमाम चीजों को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।
ये लोग होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र,असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा,सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मणिपुर के मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह महाराज,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।


सोमवार को संस्कृति समागम का हुआ आगाज
बता दें कि अहिल्या धाम अहिरैली में सोमवार को सनातन संस्कृति समागम का आगाज सोमवार यानि 7 नवंबर को किया गया। इस मौके पर श्रीराम ज्योति छवि प्राकट्य देव दीपावली पर 14 लाख रंग-बिरंगे दीपों से श्रीराम कर्म भूमि प्रसंग का विश्व कीर्तिमान बनाया गया। इसी के साथ श्रीराम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम की ओर से आयोजित सनातन संस्कृति समागम का शुभारंभ हो गया।