logo

कुशवाहा पर भाजपा मेहरबान, अमित शाह की मंजूरी के बाद मिली Y+ सिक्युरिटी

upendre3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जदयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा पर बीजेपी मेहरबान है। बीजेपी ने कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें वाई प्लस सिक्युरिटी दी गई है। केंद्रीय खुफिया विभाग की अनुशंसा के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुशवाहा ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर धन्यवाद दिया है। बता दें कि जदयू से अलग होने के बाद इन दिनों कुशवाहा विरासत बचाओ यात्रा पर है।


बिहार सरकार की खामियों को बता रहे हैं कुशवाहा

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ बिहार यात्रा में जगह-जगह पर घूम कर बिहार सरकार की खामियों को बता रहे हैं। इसी दौरान कुशवाहा की सुरक्षा की समीक्षा के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने अपने स्तर पर आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि कुशवाहा ने जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) बना ली है। वह इस पार्टी के अध्यक्ष हैं।


दो चरणों में होगी यात्रा
यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन किया जाएगा। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT