logo

उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा, कहा- JDU में जल्द होगी बड़ी टूट, रोक सको तो रोक लो

upendre4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जल्द ही जेडीयू में बड़ी टूट होगी। इसके साथ ही उन्होंने जदयू को पार्टी में होने वाले टूट के लिए चुनौती भी दिया है। उन्होंने कहा है कि जदयू में बड़ी टूट होनी वाली है। रोक सकते हैं तो रोक लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी के टक्कर में कोई नहीं है। नीतीश कुमार हारी हुई बाजी लगा रहे हैं।


जदयू के कई नेता हमारे संपर्क में 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जदयू के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। जल्द की तस्वीर सामने हो जाएगी और सबके सामने होगी। बता दें कि शुक्रवार को ही कुशवाहा दिल्ली से अमित शाह से मुलाकात करके लौटे हैं। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने वाले सवाल पर कहा कि अभी इस मसले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। वो अभी इस स्तर पर तैयार नहीं हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो मीडिया को जरूर जानकारी दी जाएगी। फिलहाल मीडिया को जो सोचना है सोच सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT