logo

नहीं बूझ रही राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ पर लगी आग, 500 अधिकारी व 36 दमकल की गाड़ी काबू पाने में जुटी

pahr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 राजगीर में रविवार को वैभारगिरी पहाड़ में आग लगी थी। लेकिन अबतक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जानकारी के अनुसार यह आग पहाड़ के 5 चोटियों तक आग पहुंच चुकी है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए 500 कर्मचारी के साथ 5 डिपार्टमेंट के लोग पहाड़ पर मौजूद है। इसके साथ ही 5 जिलों की 36 दमकल की गाड़ी भी आग बूझाने में लगी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा रहा है। लेकिन तेज हवा के कारण आग फिर से धधक रही है। जिस कारण उसे बूझाने में काफी दिक्कत आ रही है। नालंदा के अलावा नवादा, गया, पटना समेत 5 जिलों से अग्निशमन टीम को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया है। जो दिन-रात कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।


पहाड़ पर 5 जगह पर लगी आग
इस मामले को लेकर राजगीर डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि पहाड़ पर 5 जगह पर आग लगी थी। जिसमें से 4 जगह की आग पर काबू पाया जा चुका है। लेकिन एक जगह पर आग बूझाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस काम में वन विभाग, नगर निगम, अग्निशमन के कर्मियों को लगाया गया है। वहीं वन विभाग के डीएफओ, राजगीर के एसडीओ और अग्निशमन विभाग के वरीय अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

कई दूर्लभ जड़ी-बूटियों जली
बताया जा रहा है कि यह आग अचानक लगी थी। कारण पता नहीं चला है। देर रात तक आग की लपटें पहाड़ पर उठती रहीं। इस संबंध में रविवार (16 अप्रैल) की रात से नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा विकास अहलावत और जू सफारी राजगीर के निदेशक हेमंत पाटिल खुद कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग लगने की वजह से पहाड़ पर विभिन्न प्रकार की दूर्लभ जड़ी-बूटियों और कई प्रजातियों के पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। लोगों की मानें तो पर्वतीय आगजनी की घटना प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में होती है। अभी गर्मी के शुरुआती मौसम में ही पहाड़ पर आग लगने की घटना शुरू हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT