पटना/बिहार
पटना में वट सावित्री पूजा करने के दौरान पेड़ में लपटे धागे में आग लग गई। देखते ही देखते बरगद के पेड़ में भीषण आग फैलने लगी, जिसे देख पूजा कर रही महिलाएं पूजा सामाग्री छोड़कर अपनी-अपनी जान बचाई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें किसी भी जानमाल की हानी नहीं हुई। घटना पटना के प्रखंड कार्यालय परिसर फतुहा का है।

पति की लंबी आयु के लिए पूजा
महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए पेड़ की पूजा कर रही थीं। इस दौरान कुछ महिलाएं पेड़ में धागा लपेट रही थी तो कुछ दीया जला रही थी। इसी दौरान जलते दीये से पेड़ में लपटे धागे में आग लग गई। उसके बाद धागा धू-धूकर जलने लगा और आग पेड़ की तरफ तेजी से फैलने लगा जिसे देख श्रद्धालु महिलाओं और मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान महिलाएं अपनी पूजा सामग्री छोड़कर जान बचाने के लिए भागीं।

ग्रामीणों ने मिलकर बुझाया आग
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी श्रद्धालु के हताहत होने या झुलसने की कोई सूचना नहीं है। समय रहते सभी सुरक्षित दूरी पर हट गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने आग की लपटें बढ़ती देख तुरंत मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रण में कर लिया।