logo

कॉलेज स्थापना दिवस समारोह में बिहार पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, नीतीश से की मुलाकात

yyyy1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ आज बिहार दौरे पर है। जहां उन्होंने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात और संक्षिप्त संवाद किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मुलाकात व स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री भी उपस्थित रहे।

बता दें कि धनखड़ आज मुजफ्फरपुर के एल एन मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा रखी है। बात दें कि यह कार्यक्रम पूर्वाहन 11 बजे से ही आयोजित है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar breaking news vice president news jagdish dhankhad nitish kumar latest news trending news