logo

बिहार में निगरानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 हजार घूस लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

BRIBE1.jpg

मुजफ्फरपुर
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां निगरानी टीम ने सदर थाना में पदस्थापित दारोगा भास्कर कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, दारोगा भास्कर कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक मामले में कार्रवाई करने के एवज में उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।


शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची और जाल बिछाया गया। जैसे ही दारोगा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भास्कर कुमार वर्ष 2019 बैच के पुलिस अधिकारी बताए जा रहे हैं और मूल रूप से पूर्णिया के रहने वाले हैं।


गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां पूछताछ के बाद विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राम को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update