logo

वोट मांगने पहुंचे BJP विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, जनता ने 10 सालों के काम का मांगा हिसाब

refwy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि वैशाली जिले के दयालपुर पंचायत में भाजपा के विधायक अवधेश सिंह को वोट मांगने के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार वोट मांगने आये भाजपा विधायक अवधेश सिंह को लोगों ने अचानक घेर लिया और गुस्से में विरोध जताने लगे। 
ग्रामीणों ने कहा "विधायक जी दस साल में पहली बार वोट मांगने आए हैं। पहले जब लोग अपनी समस्या लेकर मिलने गए थे, तो उनके बॉडीगार्ड ने भगा दिया था।" वहीं लोगों ने सवाल किया कि जिस विधायक से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़े, वह जनता के किस काम का। इस दौरान लोगों ने विधायक से दस साल के कामकाज का हिसाब मांगा और सड़कों की बद्दतर स्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने बिना सड़क बने ही उसका उद्घाटन कर दिया। वहीं कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों से इस क्षेत्र में एक भी नयी सड़क नहीं बनी है। 
वहीं बीते दिन रविवार को भी एक खबर आई थी कि बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार देर शाम भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संगीता कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोहनपुर गांव के गोवर्धनपुर और रामपुर टोला में हुई, जहां संगीता कुमारी अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने "विकास कहां है" के नारे लगाते हुए विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद वहां का माहौल देखते ही देखते गर्म हो गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने संगीत कुमारी को तुरंत वहां से वापस ले गए।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news BJP news