द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे है। शाह सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होंगे। साथ ही वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं उनके आने से ठीक 2 दिन पहले राज्य के दो जिलों में हिंसक झड़प हो गई है। इन दो जिलों में एक सासाराम भी है। वहीं दूसरा जिला बिहारशरीफ है। यहां रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ। इस घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं सासाराम में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां फिलहाल मामले पर काबू पाने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। वहीं धारा 144 भी लगा दी गई है।वहीं बिहारशरीफ में 6 लोगों को गोली लगी है, जबकि पत्थरबाजी में 9 लोग घायल हैं।

दो पक्षों में हिंसक झड़प
मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी के जुलूस के दौरान गुरुवार की देर शाम किसी बात पर एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। एक स्कूटी को छतिग्रस्त कर दिया। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह एक पक्ष बाजार में दुकानों को बंद कराने के लिए सड़क पर उतर आए। इसी बीच दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गया। जिससे शहर का माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्ले में दो गुटों के लोग उग्र हो गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। इसमें सदर एसडीएम और गार्ड वाइफ महिला जख्मी हो गई। देर शाम तक कुछ जगहों पर आगजनी भी की गई थी।

बिहारशरीफ में हुई फायरिंग
वहीं बिहारशरीफ में गगन दीवान मोहल्ले में शोभायात्रा में शामिल कुछ लोग कब्रिस्तान के ऊपर से चढ़ कर जाने लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से गाली-गलौज होने लगी। फिर पथराव और आगजनी शुरू हो गई। इसके बाद फायरिंग भी हुई। जिसमें 6 लोगों को गोली लगी है। वहीं 9 लोग घायल हुए है। नालंदा में गोली लगने से करण कुमार, छोटी नारायण, आकाश कुमार, गोलू कुमार (बिहारशरीफ), पीयूष सिंह और गोलू कुमार (मोहद्दीपुर) घायल हैं। वहीं, पत्थरबाजी में चकरसलपुर निवासी गौरी कुमारी, सुपागंज निवासी परिधी कुमारी, धोबी बिगहा निवासी कुंदन कुमार, नवीनगर निवासी निशांत कुमार, सोराबीपर निवासी लौकी कुमार, सोहसराय निवासी राजन कुमार, खासगंज निवासी राजन कुमार, शेखाना निवासी मुजाहिद हक और एक अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल कमिश्नर रवि कुमार और आईजी राकेश राठी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।