सुपौल:
बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार को जल्द ही एक और एयरपोर्ट की सौगात (Another airport gift) मिल सकती है। सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट को जल्द चालू किया जा सकता है। BMP ने इसका निरीक्षण कर लिया है। BMP के अधिकारियों ने इसे अच्छा बताया है। निरीक्षण के बाद एक बार फिर वीरपुर एयरपोर्ट चालू करने की उम्मीद जगी है। वहीं इस एयरपोर्ट से सिर्फ घरेलू उड़ानें ही भरी जाएंगी (Only domestic flights will be filled )

बिहार में अभी तीन एयरपोर्ट चालू
बता दें कि बिहार में अभी तीन एयरपोर्ट चालू है। इनमें पटना,गया और दरभंगा से उड़ानें भरी जा रही है। इसके अलावा जल्द ही बिहार वासियों को एक और एयरपोर्ट मिल सकता है। जानकारी के अनुसार बीएसपी के अधिकारियों ने पहले सहरसा,पूर्णिया,कटिहार,दरभंगा में हवाई अड्डों का सर्वे किया था,लेकिन अधिकारियों को वीरपुर के हवाई अड्डे की स्थिति बेहतर लगी है।

2008 के बाद हुई थी एयरपोर्ट की मरम्मत
बता दें कि वीरपुर के हवाई अड्डे को 2008 के बाद मरम्मत कराई गई थी। 22 करोड़ की मरम्मत के लिए खर्च की गई थी। पहले भी वीरपुर के हवाई अड्डे को चालू करने की बात की जा चुकी है। तब घरेलू उड़ान के लिए इसका चयन की बात सामने आई थी। अभी बीएमपी के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस पर एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। हालांकि अधिकारियों ने भी इसे अच्छा बताया है। अब उम्मीद है जल्द इसकी कवायद भी जमीन पर दिखने लगेगी। वहीं, वीरपुर के हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आगमन पर 18 हवाई जहाज और 3 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई थी।