logo

BIHAR : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी, 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में होगा कैद

voting4.jpg

पटना:
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव (Kudhani assembly by-election) के लिए सोमवार यानि आज वोटिंग हैं। सुबह 7 बजे से ही वोटिंग की प्रकिया जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग हो गई है। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों की लंबी कतार खड़ी है। यहां मतदान के लिए कुल 320 बूथ (Total 320 booths for polling) बनाए गए है। हर बूथ पर सुरक्षा,चाक-चौबंद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 64 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर (Micro observers at 64 booths) की नियुक्ति की गयी है। हर बूथ पर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। आज 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन लाख से अधिक वोटर इवीएम में कैद करेंगे। ऐसे माना जा रहा है कि यहां सीधी टक्कर JDU-BJP में हैं। इसके नतीजे 8 दिसंबर में आएंगे।


13 प्रत्याशियों मैदान में
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार, शेखर साहनी और संजय कुमार हैं।