द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। इन 5 सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिए कुल 631 बूथ बनाए गए है। जिसमें 75 हजार से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें इसका परिणाम 5 अप्रैल को सामने आएगा। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र,सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

48 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में होगा बंद
विधानपरिषद की पांच सीटों के लिए 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को बैलेट बॉक्स में बंद हो जायेगा। पार्टी की बात करें तो यहां सीधी टक्कर बीजेपी और महागठबंधन में है। कुल 48 प्रत्याशियों में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आठ, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सात सारण स्नातक क्षेत्र से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT