logo

BIHAR : बीमा भारती की बढ़ी मुश्किलें, विधायक के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी

bima_bharti.jpg

पटना:
JDU की विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) की परेशानी बढ़ गई है। कोर्ट ने उनके खिलाफ एक आपराधिक मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। पटना की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता चौधरी (Shweta Choudhary) की अदालत ने चेक बाउंस के मामले (check bounce case) में जदयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी (Bailable warrant issued against MLA Bima Bharti) किया है। यह मामला परिवादी कुणाल राम ने कोर्ट में दायर किया था, जिसमें अदालत ने बीमा भारती के खिलाफ एनआइए एक्ट की धारा 138 में संज्ञान लेकर सम्मन जारी किया था। कोर्ट में बीमा भारती के उपस्थित न होने के कारण जमानतीय वारंट जारी किया हैं।


नौकरी दिलाने के नाम पर लिया एक लाख रुपय
वहीं मुकदमे के आरोप के अनुसार, नौकरी दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता ने विधायक बीमा भारती को एक लाख रुपए दिए थे। लेकिन शिकायतकर्ता को नौकरी नहीं मिली। परिवादी बार-बार रुपए की मांग करता रहा। विधायक बीमा भारती ने परिवादी को एक लाख रूपये का चेक दिया। जो चेक बैंक में बाउंस कर गया।