मोहनपुर/बिहार
बिहार के मोहनपुर प्रखंड में शनिवार को वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक भंवरों ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कई महिलाएं घायल हो गईं। घटना लाडू गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद वहां महिलाओं में दहशत का माहौल है। महिलाएं वहां पूजा करने जाने से डर रही हैं।

अचानक भंवरों का हमला
बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान अचानक भंवरों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई महिलाओं का भंवरों ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। हालांकि तत्परता दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी इलाज चल रही है। घटना के बाद से महिलाएं वहां पूजा करने जाने से डर रही हैं। लोगों में दहशत फैल गया है।