logo

बिहार में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत; दूसरी गंभीर

नन11.jpg

द फॉलोअप,बिहार

बिहार में बीते दिनों राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। इस दौरान पूर्णियां में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुपौल में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राज्य के उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

अगले तीन दिनों में बढ़ेगा पारा
हालांकि मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

Tags - Bihar weather havoc lightning strike death in Bihar Purnia lightning incident Supaul woman injured