पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने आज पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 243 सीटों पर चुनाव सिर्फ दो चरणों में संपन्न होंगे, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कुल 243 सीटों में 203 सामान्य, 38 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें शामिल हैं। बिहार में कुल मतदाता संख्या 7.43 करोड़ है, जिसमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं।

इस बार चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिससे मतदान सुगम और शांतिपूर्ण हो सके। हर बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी और सभी प्रत्याशियों के फोटो अब रंगीन और बड़े फॉन्ट में होंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की मेहनत की सराहना की और उन्हें ताली बजाकर सम्मानित किया। साथ ही मतदाताओं को भोजपुरी और मैथिली में अभिवादन किया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 – चरणवार सीट और मतदान की तारीखें
|
जिला |
सीट संख्या |
मतदान की तारीख |
|
पटना |
14 |
6 नवंबर |
|
नालंदा |
7 |
6 नवंबर |
|
गया |
10 |
11 नवंबर |
|
भोजपुर |
7 |
6 नवंबर |
|
बक्सर |
4 |
6 नवंबर |
|
कैमूर |
4 |
11 नवंबर |
|
रोहतास |
7 |
11 नवंबर |
|
औरंगाबाद |
6 |
11 नवंबर |
|
अरवल |
2 |
11 नवंबर |
|
जहानाबाद |
3 |
11 नवंबर |
|
नवादा |
5 |
11 नवंबर |
|
शेखपुरा |
2 |
6 नवंबर |
|
लखीसराय |
2 |
6 नवंबर |
|
बेगूसराय |
7 |
6 नवंबर |
|
खगड़िया |
4 |
6 नवंबर |
|
मुंगेर |
4 |
6 नवंबर |
|
भागलपुर |
5 |
11 नवंबर |
|
बांका |
4 |
11 नवंबर |
|
जमुई |
4 |
11 नवंबर |
|
मुजफ्फरपुर |
11 |
6 नवंबर |
|
सीतामढ़ी |
8 |
11 नवंबर |
|
शिवहर |
1 |
11 नवंबर |
|
दरभंगा |
10 |
6 नवंबर |
|
मधुबनी |
10 |
11 नवंबर |
|
सुपौल |
5 |
11 नवंबर |
|
सहरसा |
4 |
6 नवंबर |
|
मधेपुरा |
4 |
6 नवंबर |
|
पूर्णिया |
6 |
11 नवंबर |
|
अररिया |
6 |
11 नवंबर |
|
कटिहार |
6 |
11 नवंबर |
|
किशनगंज |
4 |
11 नवंबर |
|
सीवान |
8 |
6 नवंबर |
|
गोपालगंज |
6 |
6 नवंबर |
|
सारण |
8 |
6 नवंबर |
|
वैशाली |
7 |
6 नवंबर |
|
समस्तीपुर |
10 |
6 नवंबर |
|
पूर्वी चंपारण |
12 |
11 नवंबर |
|
पश्चिमी चंपारण |
9 |
11 नवंबर |
मतगणना की तारीख: 14 नवंबर 2025
.jpg)