द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालू परिवार में चल रही 'कलह' की अटकलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन अटकलों के बीच अब लालू यादव की बेटी सांसद रोहिणी आचार्य फिर एक चर्चा में आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने खिलाफ चल रहे आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन पर लगाये गए आरोप सही साबित हो जाते हैं तो वह खुद राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लेंगी। .jpeg)
सांसद रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा है कि "मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि “कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग “किसी” के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व् सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी”। 
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा "साथ ही दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ - दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब ‘जिस किसी’ के भी कहने पर ऐसा कर - कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ - बहन - बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि “भविष्य में वो कभी किसी माँ - बहन - बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे "।
आपको बता दें कि कुछ दिनों से लालू परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया से सभी को अनफॉलो कर दिया है। वे अब केवल 3 लोगों को फॉलो करती हैं जिनमें एक न ही कोई परिवार का सदस्य है और न ही कोई राजनेता। रोहिणी एक्स पर अब केवल अपने पति शमशेर सिंह, राहत इंदौरी और द स्ट्रेट्स टाइम्स को फॉलो कर रही हैं।.jpg)
दरअसल यह विवाद तब से शुरू हुआ है जब से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई, जब तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव बस की अगली सीट पर बैठे नजर आए। जिसके बाद आरजेडी नेताओं का मानना है कि आगे की सीट शीर्ष नेतृत्व के लिए आरक्षित होती है। इस पर सोशल मीडिया यूजर आलोक कुमार की टिप्पणी को रोहिणी ने बिना कुछ लिखे अपने एक्स पर शेयर कर दिया। इसके बाद यह विवाद काफी बड़ा हो गया।